बिहार

पटना पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का हुआ भव्य स्वागत

amit पटना पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का हुआ भव्य स्वागत

पटन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार की सुबह पटना पहुंचने पर एयर पोर्ट पर उनका ठोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, रवि शंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा , प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय सहित बिहार भाजपा के नेता मंगल पांडेय, सुशील मोदी, नंदकिशोर यादव के साथ अन्य बड़े नेता भी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर सभी भाजपा नेताओं के साथ गर्मजोशी से मिलने के बाद उनका काफिला पटना सिटी के लिए रवाना हो गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरी बैली रोड बैनरों और पोस्टरों से पटी थी।

amit पटना पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का हुआ भव्य स्वागत

पटना सिटी के तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेकने के बाद वे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात का दौरा जारी था। अमित शाह दो बजे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वाङ्मय का लोकार्पण करेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर 15 खंडों में उनका संपूर्ण साहित्य प्रकाशित हो रहा है। पहला खंड वर्ष 1940-50 से संबद्ध है। इसमें उनका संघ प्रचारक के रूप में निर्मित साहित्य को संकलित किया गया है। दूसरा खंड (1951-52) जनसंघ की स्थापना के काल का है।

तीसरा खंड (1954-55) गोवा मुक्ति संग्राम का है। चौथे खंड में 1956-57 के उस कालखंड को शामिल किया गया है, जब संघात्मक संविधान के अनुसार भाषावार राज्य रचना हो रही थी। इसके बाद वर्ष 1958 के दो खंड (पांचवां और छठा) हैं, जिनमें सामान्यत: आर्थिक विषय लिए गए हैं।

Related posts

हार के बाद ‘शत्रु’ ने दी बीजेपी को यह सलाह

mohini kushwaha

लोक आस्था के छठ पर्व तीसरा दिन है आज, डूबते सूर्य को अर्घ्य देगी छठव्रती

shipra saxena

मेयर, अध्यक्ष पदों के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव

Trinath Mishra