बिहार

लूट के दौरान डकैतों ने 4 लोगों को गोली मारी

Gun लूट के दौरान डकैतों ने 4 लोगों को गोली मारी

छपरा| बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में डकैतों ने एक घर में जमकर लूटपाट की और विरोध करने पर चार लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gun

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात 15-20 की संख्या में डकैतों ने हसनपुरा गांव निवासी मोहम्मद खलिक अंसारी के घर पर धावा बोल दिया। इन सबों ने घर की छत के सहारे घर में प्रवेश किया और लूटपाट शुरू कर दी। डकैतों ने अटैची, ट्रंक और आलमीरा तोड़कर गहने, नकदी और अन्य सामानों समेत लाखों की संपत्ति लूट ली।

इस दौरान, विरोध करने पर डकैतों ने चार लोगों को गोली मार दी और फरार हो गए। गड़खा के थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने मंगलवार को बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छोपमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व सामा चकेवा समाप्त

Neetu Rajbhar

जदयू प्रवक्ताओं की चुनौती, खून की जांच कराएं लालू यादव, सच सामने आ जाएगा

Rani Naqvi

जदयू को बर्दशत कर रहा है राजद वहीं एनडीए नीतीश को बुला रही है

Arun Prakash