वायरल वीडियो

वायरल वीडियो: जब अजगर के मुंह फंस गई चमगादड़ जाने फिर क्या हुआ किस की हुई मौत

ajgar वायरल वीडियो: जब अजगर के मुंह फंस गई चमगादड़ जाने फिर क्या हुआ किस की हुई मौत

नई दिल्ली। निपहा वायरस को लेकर इन दिनों चमगादड़ सुर्खियों में बने हुए हैं। भारत के केरल राज्य में ‘निपाह वायरस’ के लिए चमगादड़ों को दोषी ठहराया जा रहा है, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ‘निपाह वायरस’ के लिए चमगादड़ जिम्मेदार भी हैं या नहीं। हालांकि, पुणे लैब की रिपोर्ट के मुताबिक चमगादड़ के जो नमूने केरल से लिए गए थे। उनमें संक्रमण नहीं मिला है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि निपाह वायरस चमगादड़ों की वजह से हो रहा है। चमगादड़ों के सुर्खियों में आने के बाद सोशल मीडिया पर चमगादड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

ajgar वायरल वीडियो: जब अजगर के मुंह फंस गई चमगादड़ जाने फिर क्या हुआ किस की हुई मौत

बता दें कि इस वीडियो में एक चमगादड़ और अजगर के बीच जंग दिखाई गई है। यूं तो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर कई जंगली जानवरों के वीडियोज वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस वीडियो में एक चमगादड़ को जिंदगी की जद्दोजहद करते दिखाया गया है। यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर का है, जहां एक पेड़ पर चमगादड़ उल्टा लटका हुआ है। सभी वहां कहीं से अजगर आ जाता है और चमगादड़ को निगलने की कोशिश करता है। अजगर चमगादड़ को अपनी कुंडली में जकड़ लेता हैं और उसे निगलने की कोशिश भी करता है।

वहीं अजगर चमगादड़ के चारों तरफ लिपटा हुआ है और उसे मारने की हर कोशिश कर रहा है, लेकिन चमगादड़ भी हिम्मत नहीं हारता। वह लगातार संघर्ष करता रहता है। चमगादड़ के सामने आखिर अजहर को हार माननी पड़ती है और कुछ देर लिपटने के बाद वह चमगादड़ को छोड़ देता है। बता दें कि यह वीडियो पिछले साल का है और इसे टोनी मॉरीसन ने बनाकर अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करने वाले टोनी मॉरीसन का कहना है कि अजगर आधे घंटे तक चमगादड़ को निगलने की कोशिश कर रहा था, जब असफल होता है तो आधे घंटे बाद नीचे फेंक देता है।

Related posts

फवाद के बाद अब माहिरा खान ने आतंकवाद पर तोड़ी चुप्पी

Anuradha Singh

शराब की एक बोतल ने ली 10 हजार सैनिकों की जान, ये है इतिहास की सबसे मूर्खतापूर्ण लड़ाई

Shailendra Singh

चावड़ी बाजार मंदिर में तोड़फोड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

bharatkhabar