यूपी राज्य

बांदा : प्रसपा नेताओं ने जन आक्रोश रैली में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

fgdfgfsdg बांदा : प्रसपा नेताओं ने जन आक्रोश रैली में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

नई दिल्ली: बीते दिनों शिवपाल यादव ने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में जना आक्रोश रैली बुलाई थी। इस जन आक्रोश रैली मे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बांदा जिला अध्यक्ष इम्तियाज खां, और प्रमुख महासचिव दुर्गा प्रसाद यादव, व महिला जिलाध्यक्ष वर्षा गुप्ता और उनके सहयोगी युवा नेता एजाज खां, ने इस रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इन प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

fgdfgfsdg बांदा : प्रसपा नेताओं ने जन आक्रोश रैली में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

नेता-कार्यकर्ता दिखे उत्साहित

रैली के दौरान बांदा से पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। रमाबाई मैदान में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे. लेकिन बांदा के कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। उन्होने पूरी रैली के दौरान अनुशासन का ध्यान में रखते हुए शिवपाल यादव जिंदाबाद के नारे खूब लगाए।

कडाके के ठंड के बीच लखनऊ पहुचे थे नेता-कार्यकर्ता

नेता और कार्यकर्ता कडाके की ठंड होने के बावजूद बांदा से लखनऊ पहुंचे थे, आपको बता दें कि शिवपाल यादव ने हाल ही में समाजवादी पार्टी से अलग होकर नई पार्टी का ऐलान किया है। शिवपाल को  अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव का भरपूर साथ मिल रहा है। रैली के बीच नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।

ट्वीट कर तेजस्वी यादव ने दी, कांग्रेस को बधाई कहा- यह जनता की जीत है

दरअसल शिवपाल और अखिलेश के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही थी। इसी अनबन के बीच शिवपाल ने सपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने का फैसला किया। प्रसपा प्रमुख शिवपाल की रैली में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी पहुंचे थे मुलायम के साथ उनकी छोटी बहू अर्पणा यादव भी पहुंची थी।

रैली को संबोधित करने के दौरान मुलायम सिंह ने शिवपाल की पार्टी का नाम की जगह दो बार समाजवादी पार्टी बोल दिया. समाजवादी पार्टी कहने पर कार्यकर्ताओं ने जब नेताजी को रोका तो वह भड़क गए और कहा कि नहीं सुनना है तो भागो यहां से. फिर मुलायम के बाद अर्पणा ने भी रैली को संबोधित किया।

Related posts

Lucknow: यूपी में कोरोना ढाने लगा कहर, डराने वाले हैं ताजा आंकड़े!

Aditya Mishra

अरविंदर सिंह लवली बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

Rani Naqvi

लखनऊ:केशव मौर्या ने राम जन्मभूमि आंदोलन में बलिदानी कारसेवक राम अचल गुप्ता की प्रतिमा का किया अनावरण

Shailendra Singh