featured Breaking News देश

MCD में AAP सरकार बनी तो खत्म हो जाएंगे हाउस टैक्सः केजरीवाल

kejriwal MCD में AAP सरकार बनी तो खत्म हो जाएंगे हाउस टैक्सः केजरीवाल

नई दिल्ली। नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस, आप, भाजपा ने कमर कस ली है। सभी पार्टियों की नजर निगम चुनावों में अपना-अपना झंडा लहराने की है।

kejriwal MCD में AAP सरकार बनी तो खत्म हो जाएंगे हाउस टैक्सः केजरीवाल

खासकर आम आदमी पार्टी दिल्ली के दंगल को जीतन के लिए हर वो कोशिश करना चाहती है जो वो विधानसभा चुनावों में नहीं कर पाई। जनता को अपनी योजनाओ से रूबरू कराने और निगम चुनावों की तैयारियों में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत की। बातचीत के दौरान केजरीवाल ने भाजपा और अन्य विरोधियों पार्टियों पर कटाक्ष किया और आप पार्टी के कामों का बखान किया।

केजरीवाल के संबोधन की खास बातें

-रिहायशी घरों पर पुराना टैक्स माफ होगा

-कई सड़कें और गलियां कई बार बनी हैं और सारा पैसा नगर निगम खा गई।

-फव्वारे लगाए जो कभी चले ही नहीं।

-सीएजी की रिपोर्ट में 2000 करोड़ रुपए मरे लोगों को जा रहा है।

-कई सेवाएं जनता के सहयोग से होंगी शुरु। जैसे पार्क डेवलप करना।

-बहुत जिम्मेदारी और कैलकुलेशन के बाद खत्म कर देंगे टैक्स।

-एक साल में हम सारा घाटा खत्म कर देंगे।

-हर महीने की एक तारीख को पहुंचेगी एमसीडी कर्मचारियों के अकाउंट में सैलरी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के भी सारे अकाउंट हमने देखे हैं। दिल्ली के लोग जितना टैक्स देते हैं वो सब चोरी हो रहा है। कई फव्वारे बनाये गए जिसका कोई हिसाब नहीं है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी जीतेगी तो निगम क्षेत्र के बाशिंदों का गृह कर खत्म कर दिया जाएगा। एरियर भी माफ कर दिया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी निगम चुनाव जीतने पर एक साल के अंदर दिल्ली नगर निगम को घाटे से उबार के दिखाएगी। हर महीने की 7 तारीख को नगर निगम के सभी कर्मचारियों को सैलरी मिल जाएगी।

Related posts

दैनिक राशिफल: वृष राशि के लिए सफलताओं से भरा होगा दिन

Aditya Mishra

सपना चौधरी की दलेर मेहंदी संग डांसिंग जुगलबंदी, तस्वीरे हुई वायरल

mohini kushwaha

#MeToo: राहुल जौहरी पर लगे आरोपों की होगी जांच, तीन सदस्यीय पैनल गठित

mahesh yadav