बलिया: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु कर दिया है। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उनके बयान के बाद सियासी गलियारों में खूब गर्मी बढ़ गई है।
राहुल गांधी का नार्को टेस्ट करना चाहिए
बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर विरोधी पार्टियों को आड़े हाथों लिया है। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सहित तमाम लोगों का नार्को टेस्ट करना चाहिए, ताकि पता चल सके कि उनको देश से कितना प्रेम है।
योगी बहरूपिया नहीं है
वहीं मगहर में मुख्यमंत्री पर उठे टोपी विवाद पर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि योगी ने प्रमाणित कर दिया कि वे राजनीति के बहरूपिया नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी की राष्ट्रभक्ति एकल है और एक स्थान पर रहेगी।
मैं आजीवन टोपी नहीं पहनूंगा
इस दौरान सुरेन्द्र सिंह काफी आक्रमक रुख में नजर आए। साथ ही उन्होने कहा कि राहुल कभी जनेऊ धारण करते हैं, तो कभी जनेऊ को गाली देते हैं।वहीं बीजेपी विधायक ने यह भी दावा किया कि मैं आजीवन टोपी नहीं पहनूंगा।
बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दावा किया कि 2019 लोकसभा चुनाव मोदी के चरित्र पर होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास केवल चित्र है, लेकिन भाजपा के पास मोदी का चरित्र है।