गुवाहाटी। असम के लोगों ने इस बार बहुत से युवा चेहरों को विधानसभा भेजा। मगर उन चेहरों में एक ऐसा भी चेहरा है जो चर्चा का विष बना हुआ है। जी हां हम बात कर रहे हैं एक ऐसे खूबसूरत चेहरे की जो इस बार असम विधानसभा में सबके होश उ़डा देगा। असम के लोगों ने जानी मानी फिल्म अदाकारा अंगूरलता डेका में अपना विश्वास दिखाते हुए, उन्हें असम के बतद्रोवा विधानसभा सीट से अपना विधायक चुन लिया है।
खूबसूरत अंगूरलता डेका असम के बतद्रोवा से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। अंगूरलता डेका ने चुनाव में कांग्रेस के गौतम बोरा को हराया। उन्होंने जिस सीट से जीत हासिल की वहां मुस्लिम की संख्या काफी अधिक बताई जाती है। वहां पर बांग्लादेश से भारत आए हुए लोगों की संख्या काफी अधिक है।