मुंबई। ”स्टूडेंट आफ द ईयर” से बाॅलीवुड में अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली आलिया भट्ट को चाहने वालों की कमी नहीं है। एक के बाद एक हिट फिल्म देने के बाद एक एक कदम कर आगे बढ़ रही हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन आलिया अपनी फोटोज और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में ट्विटर पर उनके फॉलोअर्सकी संख्या बढ़कर एक करोड़ हो कई है। इस मौके पर आलिया ने एक करोड़ लोगों से मिले प्रेम के लिए अपने फैंस को धन्यवाद कहा। आलिया ने शनिवार रात ट्वीट कर अपने फैंस को कहा सभी को धन्यवाद, 1 करोड़ फालोअर्स के लिए थैंक यू।
Goodnight all you beautiful people!!!! Thank you for the 10 million love ❤️ Have to be up early for shoot but off to bed with all your love! pic.twitter.com/w1KhFPbgJv
— Alia Bhatt (@aliaa08) January 21, 2017
आलिया ने 2012 में फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से जुड़ी रहती हैं। फिल्मकार महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया ने ‘हाइवे’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ समेत कई फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में व्यस्त हैं।