नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाच मचा रखा है तो वही, अब गोल्ड सऊदी अरब में रिलीज होने वाली बॉलिवुड की पहली फिल्म भी बनने जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले कोई भी बॉलीवुड फिल्म सऊदी अरब में रिलीज नहीं हुई थी। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार की ओर से अपने फैंस के साथ साझा की गई है।
आपको बता दें कि गोल्ड से पहले रजनीकांत की सोशल ड्रामा पर आधारित हिट मूवी ‘काला‘ को भी इस खाड़ी देश में रिलीज किया गया था। फिल्म गोल्ड का निर्देशन रीमा कागती की ओर से किया जा रहा है। ये फिल्म भारत द्वारा 1948 के लंदन ओलिंपिक में शानदार जीत हासिल करने के गौरवशाली क्षण को लेकर बनाई गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा मौनी रॉय, कुनाल कपूर, विनीत कुमार सिंह ने भी बेहतरीन अभिनय किया है। फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था।
1948 के लंदन ओलिंपिक की कहानी
बात करें इस फिल्म की कहानी की तो इसकी कहानी 1948 के लंदन ओलिंपिक की कहानी बताती है, जब भारत ने अपना वर्चस्व कायम किया था। यह घटना इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि भारतीय हॉकी टीम यहां आजादी के सिर्फ एक साल बाद ही खेल रही थी। ‘गोल्ड’ जोश से भरे भारतीय हॉकी टीम के सफर को दिखाती है जिसने ब्रिटेन के 200 सालों की गुलामी के आगे अपना झंडा बुलंद किया।
फिल्म की कहानी 1936 से शुरू होती है जब भारतीय हॉकी टीम ने बर्लिन ओलिम्पिक्स में लगातार तीसरी बार गोल्ड जीता था। तब यह टीम ब्रिटिश इंडिया टीम कहलाती थी और इसे ब्रिटिश राज चलाता था। यह फिल्म विभाजन की दर्दनाक घटना को भी दर्शाती है जिसने बड़ी क्रूरता के साथ देश को दो भागों में बांट दिया।
ये भी पढ़ें-
25 साल पुरानी इस चीज का अक्षय कुमार आज भी उड़ाते हैं मजाक, सैफ ने बताया राज