यूपी

अखिलेश का शिवपाल को एक और झटका,बर्खास्त नेता दोबारा पार्टी में शामिल

akhliesh 5 अखिलेश का शिवपाल को एक और झटका,बर्खास्त नेता दोबारा पार्टी में शामिल

लखनऊ। साइकिल की जंग जीतने के बाद अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव को एक और झटका दिया हैं। अखिलेश ने शिवपाल द्वारा पार्टी से निकाले गए नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें दोबारा वापस बुला लिया है।

akhliesh yadav 3 अखिलेश का शिवपाल को एक और झटका,बर्खास्त नेता दोबारा पार्टी में शामिल

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में विधान परिषद सदस्य संजय लाठर, सुनील सिंह यादव, आनन्द भदौरिया, अरविन्द प्रताप सिंह, उदयवीर सिंह और पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड गौरव दुबे, प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा बृजेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड मो. एबाद, प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा दिग्विजय सिंह का निष्कासन रद्द कर दिया गया है।

बता दें कि गत दिनों शिवपाल ने पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश के करीबी नेताओं को पार्टी से निकाल दिया था। उस समय गौरव दुबे यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे जबकि बृजेश यादव युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष, मो. एबाद यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष और दिग्विजय सिंह ‘देव’ छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर तैनात थे। अखिलेश यादव ने इन सब की घर वापसी करते हुए मो. एबाद को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष और दिग्विजय सिंह ‘देव’ को समाजवादी छात्र सभा का फिर से प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। इसके अलावा उन्होंने गीता सिंह को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष, आनन्द अग्रवाल को समाजवादी व्यापार सभा का प्रदेश अध्यक्ष, बृजेश यादव को समाजवादी युवजन सभा का प्रदेश अध्यक्ष और प्रदीप तिवारी को समाजवादी लोहिया वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

सांसद संजय सिंह के आरोप पर चंपत राय बोले- हम पर महात्मा गांधी की हत्या…  

Shailendra Singh

सामने आया सरकारी एंबुलेंस सेवाओं का बड़ा घोटाला

Arun Prakash

यूपी में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को मिला अपार समर्थन

Shailendra Singh