featured मनोरंजन

2019 आम चुनावों से पहले महागठबंधन को लेकर ये है अखिलेश यादव का बड़ा बयान

akhilash 2019 आम चुनावों से पहले महागठबंधन को लेकर ये है अखिलेश यादव का बड़ा बयान

नई दिल्ली। 2019 आम चुनावों से पहले महागठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश में बनने जा रहा गठबंधन गैर-कांग्रेसी होगा। मध्‍य प्रदेश में सपा के एकमात्र विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल न करने से खफा अखिलेश यादव ने यह बात कही है।

akhilash 2019 आम चुनावों से पहले महागठबंधन को लेकर ये है अखिलेश यादव का बड़ा बयान

बता दें कि इतना ही नहीं अखिलेश ने कहा कि हम कांग्रेस का भी धन्यवाद देना चाहेंगे कि मध्य प्रदेश में हमारे विधायक को मंत्री नहीं बनाया। हम कांग्रेस और बीजेपी दोनों का धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने कम से कम समाजवादियों का रास्ता साफ कर दिया। जबकि सपा का विधायक मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन दे रहा था।

वहीं अखिलेश ने आगे कहा, ‘हम समाजवादियों को न जाने क्या क्या कहा गया था। याद होगा उपचुनाव में समाजवादियों को लेकर क्या कहा था कि ये गठबंधन करने जा रहे दल क्या हैं। किन शब्दों का इस्तेमाल किया था। मैं उन्हें कई बार धन्यवाद दे चुका हूं। मैं भारतीय जनता पार्टी का इस बात का भी धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने हमें बैकवर्ड समझा। हम तो खुद को बैकवर्ड ही नहीं समझते थे। हम तो सबको साथ लेकर चलना चाहते थे। काम पर वोट मांग रहे थे।

Related posts

जम्मू-कश्मीर: महिलाओं को आतंकियों ने बनाया निशाना, 1 की मौत, 1 घायल

Pradeep sharma

दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रही जैकी चैन की ‘कुंग फू योगा’

shipra saxena

अनुष्का ने कराया शाहरूख से इन्डेम्निटी बॉन्ड पर साइन

Rani Naqvi