मनोरंजन

अभिनेत्रियों को लगातार आंका जाता है : सोनाक्षी सिन्हा

Actresses is measured continuously Sonakshi Sinha अभिनेत्रियों को लगातार आंका जाता है : सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनके पेशे का एक नकरात्मक पहलू यह है कि अभिनेत्रियों को लगातार आंका जाता है। सोनाक्षी ने बताया, दुर्भाग्य से, सुर्खियों में रहने वाले लोगों को हमोशा आंका जाता है। यह इस पेशे का एक नकारात्मक पहलू है कि एक कलाकार के तौर पर हमें लगातार आंका जाता है। खुद को लेकर मैं हमेशा आत्मविश्वासी रही हूं और इस बात पर ध्यान नहीं देती कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं।

actresses-is-measured-continuously-sonakshi-sinha

मशहूर जोड़ी शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी का कहना है कि इस बात को लेकर दबाव में आने से आप पागल हो सकते हैं, इसलिए बेहतर है कि अपने में मगन रहा जाए। कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने में ही समझदारी है। अभिनेत्री को लगता है कि फिल्म जगत में अभिनेत्री बनने के लिए यह सही समय है।

सोनाक्षी का कहना है कि अब महिलाओं को ध्यान में रखकर बढ़िया भू्मिकाओं को लिखा जा रहा है। उन्हें मुख्य कलाकार के तौर पर पेश किया जा रहा है। वेतन असमानता में कमी आई है। यह फिल्म जगत में शुरुआत करने के लिए बढ़िया समय है।

Related posts

निधि मूनी के हुए पुनीत पाठक, लोनावला में रचाई शादी, देखें तस्वीरें

Shagun Kochhar

महेंद्र सिंह धोनी पर अधारित ‘रोर ऑफ द लायन’ पर कबीर ने कहा, खुलेंगे कई राज

bharatkhabar

कोरोना से बचने के लिए सनी लियोनी ने छोड़ा भारत, जानिए सनी को भारत से ज्यादा अमेरिका क्यों लग रहा सुरक्षित..

Mamta Gautam